IPL में हाई वोल्ट ड्रामा खड़ा कर हार्दिक पांड्या ने अब पूजा में किया ऐसा काम, माइक उठाकर बोलने लगे ऐसी बात...

Hardik Pandya Video: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या आईपीएल के इस सीजन में अपनी कैप्टेंसी ड्रामे का लेकर काफी छाए रहे। इसके साथ ही परफॉर्मेंस के कारण भी हार्दिक का भरे स्टेडियम में लोगों ने बुरी तरह से ट्रोल किया। इसके बाद हार्दिक अब भगवान की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं।
जहां हाल ही में हार्दिक पांड्या गुजरात के सोमनाथ में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे तो वहीं अब वो कृष्ण कीर्तन करते दिखाई दिए हैं। हार्दिक पांड्या कीर्तन में माइक लेकर भाई के साथ 'हरे कृष्ण' जोर जोर से गाते दिखाई दिए। उनके इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इस वीडियो पर हार्दिक के फैंस के तरह तरह से रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। वीडियो में दोनों की पत्नियां भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कुर्ता पजामा नें हार्दिक औक क्रुणाल पूरी तरह से भक्ति में सराबोर दिखाई दे रहे हैं।
इसके साथ ही आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या को टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में जगह ना मिलने की संभावना जताई है। दिग्गज क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के अनुसार विराट कोहली और रोहित शर्मा के टीम में रहते हार्दिक पांड्या को शायद स्क्वाड में शामिल ना किया जाए। वहीं टीम मैनेजमेंट में सबसे ज्यादा चर्चा विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर हो रही होगी। वेंकटेश प्रसाद खुद चीफ सिलेक्टर रह चुके हैं, ऐसे में उनकी सलाह को गंभीरता से लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications