हार्दिक पांड्या का नानी के साथ 'पुष्पा' फिल्म के सांग श्रीवल्ली पर जबरदस्त डांस, धमाल VIDEO
अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज का बुखार फैंस के साथ सेलेब्स पर भी दिख रहा है। पुष्पा फिल्म को थिएटर में मिली सफलता के बाद ओटीटी पर भी रिलीज किया गया। इसके बाद भी पुष्पा फिल्म के सांग और डायलॅाग क्रेज अभी भी इंस्टाग्राम पर बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी पुष्पा के सांग श्रीवल्ली पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में हार्दिक पांड्या अकेले नहीं बल्कि अपनी नानी के साथ हैं और अल्लू अर्जुन का पुष्पा का पैर वाला डांस स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में हार्दिक अपनी नानी के साथ अल्लू अर्जुन की तरह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि हमारी अपनी पुष्पा नानी।

इस वीडियो को अभी तक 2 करोड़ अधिक लोगों ने देखा है और हार्ट और फायर वाली इमोजी के साथ इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने इस वीडियो के साथ अल्लू अर्जून को भी टैग किया है। हार्दिक पांड्या इस वीडियो में पहले अपनी नानी के साथ स्टाइल में खड़े होकर गोगल पहनते हैं और फिर दाएं से बाएं की तरफ जाते हैं।
पुष्पा पर कई स्टार्स ने अपनी रील शेयर की है। लेकिन सबसे अधिक हार्दिक पांड्या के इस वीडियो को प्यार मिल रहा है। हार्दिक पांड्या ने बुधवार को अपनी नानी के साथ इस रील को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जो कि तेजी से 24 घंटे पूरे होने से पहले ही इंटरनेट पर छा गया है। आपको बता दें कि क्रिकेट की दुनिया में पुष्पा का जादू इससे पहले आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वॅार्नर पर देखने को मिला। इसके साथ भारतीय क्रिकेटर रविंद्रा जडेजा ने भी पुष्पा का हुक स्टेप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। चलिए फिर इंतजार किस बात का आप भी देखिए हार्दिक पांड्या का यह वायरल हुआ वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications











