Hardik Pandya की जिंदगी में नई लड़की की एंट्री? तलाक के ऐलान के बाद जिंदगी में आई दूसरी गर्लफ्रेंड!

Hardik Pandya

Hardik Pandya New Girlfriend: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रहती है। उनकी शादी टूटने के बाद से ही उनके रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें सामने आने लगीं। शादी टूटने से पहले उनका नाम ब्रिटिश-इंडियन सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की।

हार्दिक का नाम जैस्मिन से जुड़ा

जैस्मिन को अक्सर हार्दिक के मैचों में देखा गया। यहां तक कि मुंबई इंडियंस की टीम बस में उनके साथ मौजूद तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिसके बाद फैंस के बीच अफवाहें और तेज हो गईं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि दोनों ग्रीस में छुट्टियां मनाने गए थे और जैस्मिन ने 2025 में दुबई में हुए इंडिया-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भी हार्दिक को चीयर किया था। लेकिन इस रिश्ते को लेकर कभी कुछ पक्का सामने नहीं आया।

2025 में हुआ था हार्दिक का तलाक

हार्दिक और नताशा स्तानकोविक ने साल 2020 में शादी की थी, लेकिन 2025 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। उन्होंने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा कि वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और उनका बेटा अगस्त्य हमेशा उनकी पहली प्रायोरिटी रहेगा। दोनों ने यह भी साफ किया कि वे बेटे की परवरिश मिलकर करेंगे। इस खबर के बाद फैंस के बीच हार्दिक के भविष्य के रिश्तों को लेकर चर्चाएं और बढ़ गईं।

हार्दिक की नई गर्लफ्रेंड?

हाल ही में हार्दिक का नाम मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जाने लगा। दरअसल, एक रेडिट थ्रेड पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लड़की ने मिरर सेल्फी ली और बैकग्राउंड में एक शख्स हल्के से नजर आया। कुछ लोगों ने यह अंदाजा लगाया कि वह शख्स हार्दिक हो सकते हैं। इसके अलावा, एक पोस्ट में जर्सी नंबर 33 का जिक्र भी हुआ, जो अक्सर हार्दिक से जुड़ा माना जाता है। लोगों ने मजाक में कहा- 'नया टूर्नामेंट, नई गर्लफ्रेंड।' हालांकि अब तक न तो हार्दिक और न ही माहिका ने इन खबरों पर कोई बयान दिया है।

कौन हैं माहिका शर्मा?

माहिका शर्मा ने इकॉनॉमिक्स और फाइनेंस में पढ़ाई की है, लेकिन बाद में उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग को अपना करियर बनाया। वह कई म्यूजिक वीडियो, इंडी फिल्मों और बड़े ब्रांड्स जैसे तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो के कैंपेन का हिस्सा रह चुकी हैं।

फैशन की दुनिया में भी उनका नाम काफी चमका है। उन्होंने मनीष मल्होत्रा, अनिता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण तहिलियानी और अमित अग्रवाल जैसे बड़े डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक की है। साल 2024 में उन्हें इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का खिताब भी मिला। इसके अलावा, Elle और Grazia जैसी नामी मैगज़ीन ने उन्हें फैशन, आर्ट और कल्चर की उभरती हुई आवाज़ों में शामिल किया।

फिलहाल, हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा के रिश्ते की अफवाहें सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित हैं। जब तक दोनों में से कोई भी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहता, तब तक यह खबर सिर्फ कयासों पर आधारित है।

Read more about: hardik pandya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X