शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई पत्नी नताशा को लेकर ये क्या बोल गए हार्दिक- 'उसके साथ रहने के लिए बहुत..'

Natasa Hardik Relation: हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का रिश्ता इन दिनों चर्चा में बना हुआ है और दोनों की तलाक की खबरें सामने आ रही है। जब से नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से हार्दिक का सरनेम हटाया है तभी से यह चर्चा और भी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि अभी तक इस कपल की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।
लेकिन अब हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें हार्दिक को नताशा के साथ अपनी शादी का मजाक उड़ाते हुए भी देखा जा रहा है। बता दे कि हार्दिक और नताशा ने दो बार शादी की थी। पहली बार इन्होंने लॉकडाउन में 2020 में कोर्ट मैरिज की और फिर 14 फरवरी 2023 को क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की।
न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पंड्या ने नताशा के साथ अपनी शादी का वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपनी लव स्टोरी को लेकर बात की थी। हार्दिक ने इस वीडियो में इस बात का खुलासा किया था कि नताशा ने उनको कई चीजों को लेकर काफी कुछ सिखाया, जिसमें धैर्य रखना भी है। इस दौरान हार्दिक ने बताया कि नताशा के साथ रहना काफी पेशेंस का काम है।
खबर के अनुसार हार्दिक पंड्या ने अपनी इस वीडियो में कहा था कि "जिस तरीके से उसने मुझे वामर्थ दी है, मुझे और भी ज्यादा सॉल्यूशनमिलने लग गए थे क्योंकि उसने मुझे सॉल्यूशन कैसे खोजना है यह सिखाया। मेरी लव लाइफ की इस लर्निंग में मुझे जीवन में और ज्यादा हासिल करना भी सिखाया है। मैं ज्यादा धैर्यवान बन गया क्योंकि नताशा के साथ रहने के लिए बहुत पेशेंस चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications














