Hardik Pandya ने कर दिया तलाक का ऐलान, Natasa Stankovic संग खत्म किया चार साल का रिश्ता

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक महीनों तक सुर्खियों में रहे, जब से उनके अलग होने की अफवाहों ने तूल पकड़ा। नताशा के आईपीएल मैचों और टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में मौजूद ना रहने के बाद अटकलें तेज हो गईं।
नताशा ने इंस्टाग्राम से अपना लास्ट सरनेम 'पांड्या' भी हटा दिया थी जिसने सबका ध्यान खींचा। अब, क्रिकेटर ने खुद इसे ऑफिशियल बनाकर सभी अफवाहों को खत्म कर दिया है।
हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, "चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ में अपना बेस्ट देने की कोशिश की और अपना सबकुछ दिया, और हमें विश्वास है कि इसी में हम दोनों की भलाई है।"
उन्होंने आगे लिखा, "हमारे लिए यह एक कठिन निर्णय था, क्योंकि हमने साथ मिलकर बहुत खुशी, आपसी सम्मान और जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता गया हमने एक-दूसरे के साथ का लुत्फ उठाया।" क्रिकेटर ने अपने बेटे अगस्त्य के बारे में भी बताया और लिखा, "हमें अगस्त्य का आशीर्वाद मिला है, जो हमारे दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा और हम को-पैरेंट बनकर यह सुनिश्चित करेंगे कि हम उसे वह सब कुछ दें जो हम उसकी खुशी के लिए कर सकते हैं।"
उन्होंने नोट को प्राइवेसी की रिक्वेस्ट के साथ खत्म किया। उन्होंने लिखा- "हम ईमानदारी से आपके सपोर्ट और समझ की रिक्वेस्ट करते हैं ताकि इस कठिन और संवेदनशील समय के दौरान हमें प्राइवेसी दी जा सके।" पोस्ट को उनके दोनों नामों, हार्दिक और नताशा के साथ शेयर किया गया और कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया गया।
हार्दिक और नताशा ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। उसी साल जून में उन्होंने बेटे अगस्त्य का स्वागत किया।


Click it and Unblock the Notifications