तलाक के बाद इस 25 साल की एक्ट्रेस पर आया हार्दिक पांड्या का दिल? कुछ दिनों पहले ही हुआ था ब्रेकअप

Hardik Pandya Ananya pandey: अभी के समय पर हर तरफ तलाक की खबरें सामने आ रही है। दरअसल हाल ही में हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा की तरफ से आधिकारिक तौर पर तलाक की घोषणा हो चुकी है। इसके बाद से उनके फैंस का दिल भी पूरी तरीके से टूट गया है। हालांकि इससे पहले अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की ब्रेकअप की खबर भी सामने आई थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में अनंत और राधिका की शादी में हार्दिक पांड्या को जमकर डांस करते हुए देखा गया था। वह अनंत अंबानी की बारात में खूब डांस करते हुए नजर आए थे। इसी दौरान उनका अनन्या पांडे के साथ में भी एक वीडियो वायरल हुआ था और अब उनका एक ऐसा ही फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
दरअसल आपको बता दें कि एक पेज के माध्यम से हार्दिक पांड्या और अनन्या पांडे को लेकर एक मीम शेयर किया गया है। बता दे कि यह तस्वीर कोलाज में है। इसमें पहली तस्वीर हार्दिक और नताशा की है जिसमें लिखा है कि ये डाइवोर्स ले रहे हैं। फिर अनन्या और आदित्य को लेकर लिखा है कि ये अलग हो चुके हैं।
इसके बाद में इसी तस्वीर में लास्ट में अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या की अनंत राधिका की शादी की एक वीडियो की तस्वीर है। इसमें दोनों को देखा जा रहा है कि डांस कर रहे हैं। इस तस्वीर पर भी लिखा है कि अब यह दोनों डांस कर रहे हैं। तस्वीर पर जमकर सोशल मीडिया पर लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि हार्दिक और अनन्या की जोड़ी खूब जमेगी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कुछ लोग तो इन दोनों की जोड़ी को लेकर खूब ठहाके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इसमें कोई भी सच्चाई वाली बात नहीं है। यह सिर्फ एक रेंडम वीडियो से उठाया हुआ फोटो है। जिसको एडिट करके लगा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications