क्यों अलग हो रहे Hardik Pandya Natasa Stankovic? क्या हमेशा के लिए अलग हो गई राहें?

Hardik Pandya-Natasa Stankovic

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: महीनों की अटकलों के बाद, हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपने अलगाव की पुष्टि कर दी है। चार साल साथ रहने के बाद दोनों सेलेब्रिटीज़ अलग हो गए हैं। मई 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शादी करने वाले इस कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

क्यों अलग हो रहे हैं नताशा और हार्दिक

गुरुवार (18 जुलाई) को हार्दिक और नताशा ने एक आधिकारिक बयान जारी करके अपने अलगाव की घोषणा की। दोनों ने एक बयान में कहा, "4 साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अपना और अपना बेस्ट दिया, और हमें यकीन है कि यह फैसला हम दोनों की भलाई के लिए है।"

अलग होकर भी साथ हैं हार्दिक नताशा

हार्दिक और नताशा ने कहा कि शादी खत्म करना उनके लिए 'कठिन फैसला' था। उन्होंने अपने बेटे अगत्स्य के बारे में बात करते हुए कहा कि वे अपने बेटे की खुशियों के लिए उसको मिल कर पालेंगे। हार्दिक ने अपने बयान में कहा, "हमारे लिए यह एक कठिन फैसला था, क्योंकि हमने साथ मिलकर जो खुशी, आपसी सम्मान और साथ का आनंद लिया और जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता गया, हम खुश हैं। हमें अगस्त्य का आशीर्वाद मिला है, जो हम दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा और हम को- पैरेंटिंग करेंगे ताकि हम उसकी खुशी के लिए वह सब कुछ कर सकें जो हम कर सकते हैं।"

क्रिकेटर और एक्ट्रेस-मॉडल ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की कि वे उनके 'कठिन और सेंसेटिव समय' के दौरान उन्हें प्राइवेसी दें। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया और अपने फॉलोवर्स से अटकलें न लगाने की भी रिक्वेस्ट की।

साल 2020 में की थी शादी

हार्दिक और नताशा ने जनवरी 2020 में सगाई की और बाद में 31 मई, 2020 को शादी कर ली। जुलाई 2020 में उन्होंने अपने बेटे अगत्स्य का स्वागत किया। एक्स कपल ने 2023 में उदयपुर में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक बड़े सेलिब्रेशन में अपनी शादी की कसमों को दोहराया था।

Read more about: natasa stankovic hardik pandya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X