हार्दिक पांड्या ने हिंदू परंपरा से रचाया ब्याह, सुर्ख लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लगीं नताशा स्टेनकोविक

Kardik Natasa

Recommended Video

Hardik Pandya- Natasa Stankovic Wedding: हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे, Royal Look में दिखा कपल

Natasa Stankovic and Hardik Pandya wedding: नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन्स डे के दिन शादी रचाई। उन्होंने तीन साल के बाद अपने सात वचनों को फिर से रिन्यू किया है। शादी के बाद नताशा और हार्दिक ने अपनी व्हाइट वेडिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब कपल की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों हिंदू रीति रिवाज से शादी करते दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद से लगातार दोनों सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक की भी काफी तारीफ हो रही है। नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की व्हाइट वेडिंग और हिंदू परंपरा से शादी उदयपुर में हुई है। शादी में नताशा ने लाल और गोल्डन रंग का लहंगा पहना था। दोनों के फेरों और वरमाला की तस्वीरें सामने आई हैं।

आप भी आगे देखें हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की हिंदू रीति रिवाज से की गई शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें

बेहद खूबसूरत दिखीं नताशा

बेहद खूबसूरत दिखीं नताशा

नताशा स्टेनकोविक लाल और गोल्डन रंग का लहंगा पहना था तो वहीं हार्दिक पांड्या ने भी सिल्वर और गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी थी।

शेयर की तस्वीरें

शेयर की तस्वीरें

हार्दिक और नताशा ने इंस्टाग्राम पर शादी की इन तस्वीरों को शेयर किया है। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

पहले की थी व्हाइट वेडिंग

पहले की थी व्हाइट वेडिंग

14 फरवरी को उदयपुर में नताशा और हार्दिक ने व्हाइट वेडिंग की थी और अब उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। दोनों शादी की तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

परफेक्ट कपल

परफेक्ट कपल

हार्दिक और नताशा शादी के पलों को एक दूसरे के साथ खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। दोनों परफेक्ट और मेड फोर इच अदर कपल लग रहे हैं।

शेयर किया लुक

शेयर किया लुक

नताशा स्टेनकोविक ने लाल साड़ी में अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने गले में हेवी ज्वेलरी, हाथों में चूड़ियां और झुमके पहने थे। इस लुक में नताशा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

फेरों की तस्वीर

फेरों की तस्वीर

फेरों के समय नताशा ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी और साथ ही उन्होंने सिर के ऊपर एक चुनरी लिया था। वहीं हार्दिक पांड्या शेरवानी में नजर आए।

मांग में सिंदूर

मांग में सिंदूर

हार्दिक पांड्या इस तस्वीर में नताशा की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। हार्दिक और नताशा का एक तीन साल का बेटा अगस्त्य भी है। उन्होंने अपने नन्हें बेटे के सामने यह शादी रचाई है। दोनों की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X