पांड्या ब्रदर्स ने मीडिया के सामने उड़ाया शाहिद कपूर का मजाक? अंबानी की पार्टी से चौकाने वाला वीडियो...

shahid kapoor, hardik pandya

मुकेश अंबानी की गणपति पूजा में क्रिकेटर्स और सितारों का महासंगम नजर आया। इस दौरान कई ऐसे वीडियोज भी सामने आए जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आपको भी हंसी छूट जाएगी।

दरअसल पांड्या ब्रदर्स और ईशान किशन द्वारा शाहिद कपूर का ऐसा मजाक बनाया गया है कि वो चर्चा में है। वीडियो पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैँ। हालांकि इस पूरे वीडियो पर शाहिद कपूर ने किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है।

पांड्या ब्रदर्स ने शाहिद का उड़ाया मजाक?

इस वीडियो में आप देखेंगे कि शाहिद कपूर मीडिया को पोज देते हुए नजर आ रहे हैँ। इस दौरान पीछे से हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नताशा स्तांकोविक और ईशान किशन आते हैं और बिना कुछ बताए पीछे खड़े हो जाते हैं।

ऐसे में पैपराजी के इशारों को शाहिद कपूर समझ नहीं पाते हैं लेकिन जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो वो चौंक जाते हैं। शाहिद कपूर अपने गुड मैनर्स दिखाते हुए साइड में हट जाते हैं। वो हंसते और बाद में पांड्या ब्रदर्स और ईशान किशन उनसे हाथ मिलाने आते हैं। कुछ लोगों के ये मजाक लगा है तो कुछ ने इसको बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो को मानव मंगलानी ने साझा किया है और एक ने लिखा है, ''नहीं, उन्होंने फोटो पर बमबारी की।'' एक का कहना है, ''कर्म...एक टाइम पे शादी ने भी सुशांत को साइड किया था।''

एक ने लिखा, ''शाहिद पहले से ही बोल रहा था कौन पीछे खड़ा है।'' एक ने लिखा, ''क्रिकेटर और एक्टर मैं यही फर्क है।'' एक ने लिखा, ''शाहिद बहुत दयालु हैं।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: shahid kapoor hardik pandya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X