कार की सफाई करते-करते बढ़ी नजदीकियां! हार्दिक पांड्या का नई गर्लफ्रेंड संग Kiss Video हुआ वायरल

Hardik pandya

टीम इंडिया के ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या का नाम पहले जैस्मिन वालिया से जुड़ा था, लेकिन वहीं अब हार्दिक पांड्या अपनी नई गर्लफ्रेंड मॉडल माहिका शर्मा के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। हार्दिक गर्लफ्रेंड के साथ जमकर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।


बढ़ीं हार्दिक और माहिका की नजदीकियां...

कभी हार्दिक माहिका के साथ वेकेशन पर जाते हैं तो कभी वह उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। बता दें कि माहिका ने हार्दिक का जन्मदिन भी बड़े ही स्पेशल अंदाज में मनाया था, दोनों के लगातार वायरल हो रहे वीडियोज़ को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच की नजदीकियां काफी बढ़ गई हैं। बता दें कि हाल ही में हार्दिक पांड्या और माहिका का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो को देख फैन्स तो चौंक गए हैं।

कार धुलते-धुलते रोमांटिक हुए हार्दिक और माहिका...

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या अपनी कार की सफाई करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इतने में ही माहिका आती हैं और वह हार्दिक पांड्या को किस कर देती हैं। इसके बाद माहिका भी कार वॉशिंग में मदद करवाती नजर आती हैं। जहां हार्दिक पांड्या कार पर शैंपू लगाते दिखते हैं। वहीं माहिका पाइप से पानी डालती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तो भाई अब बता ही दो कि शादी कब है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- कुछ ज्यादा ही कोजी नहीं हो रहे हैं दोनों। तो वहीं तीसरे ने लिखा- लगता है कि नताशा और जैस्मिन को दिखाने के लिए वीडियो बना रहे हैं।

Read more about: hardik pandya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X