क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने की इस नच बलिए 9 - बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ सगाई
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने 2020 की धमाकेदार शुरूआत की है एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टानकॉविक के साथ सगाई करके। हार्दिक और नताशा एक दूसरे को कुछ समय से डेट कर रहे थे और अब दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
हार्दिक ने नताशा को एक प्यारी सी अंगूठी के साथ प्रपोज़ किया। अंगूठी पहनने के बाद दोनों ने बेहद खूबसूरत केक भी काटा।

हार्दिक पांड्या के लिए 2019 काफी कंट्रोवर्सी भरा रहा। कारण था कॉफी विद करण में कूल दिखने के चक्कर में उनकी बेवकूफी भरी बातें। उनकी बातें इतनी आपत्तिजनक थीं कि स्टार नेटवर्क को के एल राहुल के साथ उनका ये इंटरव्यू डिलीट करना पड़ा।
बात करें नताशा की तो बिग बॉस 8 के साथ नताशा लाईमलाइट में आई थीं। इस साल वो अली गोनी के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर नच बलिए 9 में हिस्सा ले चुकी हैं। उनके और अली के बीच अभी भी गहरी दोस्ती है लेकिन नताशा ने हार्दिक में अपना जीवनसाथी ढूंढा है।
देखिए कितने प्यार से हार्दिक ने नताशा को प्रपोज़ किया -
View this post on InstagramForever yes 🥰💍❤️ @hardikpandya93
A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on
वैसे बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता कितना गहरा है देखिए इन जोड़ियों में -


Click it and Unblock the Notifications












