एली अवराम और उर्वशी रोतेला के बाद इस अदाकारा से जुड़ा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का नाम
बॉलीवुड में कई तरह के रिलेशन बनते और बिगड़ते रहते है जिसकी दास्तान तो चलती ही रहती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम से अपने रिलेशनशिप के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर कुछ ऐसी ही वजह से चर्चा में हैं लेकिन इस बार खबर चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि इन दिनों हार्दिक पांड्या का दिल एक नई एक्ट्रेस पर आ गया है। बता दें कि अब हार्दिक का नाम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ जुड़ रहा है और काफी ज्यादा चर्चा में है।
बता दें कि हार्दिक पांड्या आए फिल्मस्टार्स के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहते है। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक ईशा गुप्ता और हार्दिक का अफेयर चल रहा है और इस बात की जानकारी ईशा के क्लोज फ्रेंड के द्वारा मिली है।

उनका कहना है कि ईशा इन दिनों हार्दिक के लिए पागल है और उनके प्यार कई चीजें किया करती है। बता दे कि इस बात की अफवाह काफी तेजी से फैल रही है पर इसकी कोई भी ऑफीसियल जानकारी लोगों को नहीं मिली है।
खबर है कि ये दोनो मीडिया की नजरों से काफी बच बचाकर एक दूसरे को डेट कर रहे है। लेकिन कहते है ना कि इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता है और वो किसी ना किसी तरह सामने आ ही जाता है।
इसी तरह से हार्दिक और ईशा की पोल उनके ही किसी करीबी ने खोल दी है। खबर है कि दोनो किसी इवेंट पर मिले थे और वहीं पर एक दूसरे का नंबर एक्सचेंज किया था और दोनो में बातचीत होने लगी और ये बात प्यार तक भी पहुंच चुकी है।
ये कोई पहला मामला नहीं है जब क्रिकेटर और एक्ट्रेस की अफेयर की खबरें आई हो बल्कि इसके पहले भी कई क्रिकेटर्स ऐसा कर चुके है। जिनमें युवराज और हरभजन की तो शादी भी हीरोइन्स ही हुई है।
हार्दिक पांड्या इसके पहले अभिनेत्री एली अवराम और उर्वशी रौतेला के साथ भी नजर आ चुके है और दोनो से उनके अफेयर की खबरे भी आ चुकी है।
ऐसे में हर कुछ दिन में उनका नाम किसी ना किसी एक्ट्रेस से जुड़ रहा है जो कि काफी अलग है। अब ईशा देओल से उनका रिश्ता कितना सच है ये को आने वाला समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications












