हार्दिक पांड्या को सताई बेटे की याद, जन्मदिन पर शेयर किया अनसीन वीडियो, बोले- मेरे अगु को...

Hardik pandya son Agastya pandya Birthday: हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने तलाक की घोषणा की थी, लेकिन तलाक की घोषणा से पहले ही नताशा स्टेनकोविक अपने मायके सर्बिया चली गई थीं। नताशा स्टेनकोविक आए दिनों अपनी और बेटे की तस्वीरें और वीडियो सर्बिया से शेयर करती रहती हैं। वहीं पिछले दिनों नताशा ने बच्चे के साथ घूमते हुए एक पोस्ट किया था। जिसे देख हार्दिक कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। हार्दिक पांड्या ने एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार कमेंट किया था।
हार्दिक ने बेटे को दी बधाई
भले ही हार्दिक अपने बेटे के दूर हों, लेकिन वह रोजाना ही अपने बेटे को मिस करते हैं। बता दें कि 30 जुलाई को हार्दिक और नताशा के बेटे अगस्त्य पांड्या का जन्मदिन होता है। बता दें कि अगस्त्य पांड्या 4 साल के हो गए हैं। हार्दिक ने अपने बेटे अगस्त्य को बेहद ही खास अंदाज में विश किया है। हार्दिक पांड्या ने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक बेटे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन
इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही हार्दिक पांड्या लिखते हैं- तुम मुझे हर दिन आगे बढ़ने में मदद करते हो! माई पार्टनर इन क्राइम। मेरे अगु को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इस शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या अपने बेटे से कितना प्यार करते हैं और बेटे के मां के साथ विदेश चले जाने के बाद वह उसे बेहद मिस कर रहे हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या के इस पोस्ट पर फैन्स और सितारे जमकर कमेंट कर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, लेकिन अभी तक नताशा को इस पोस्ट पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications