हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा स्टेनकोविक से पूछा, "बेबी मैं कौन हूं तेरा", जवाब ऐसा कि वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की मजेदार वीडिया वायरल हो रहा है। ये वीडियो शादी के बाद से वायरल होने लगा है। जिसमें नताशा से हार्दिक पांड्या पूछते हैं, बेबी मैं कौन हूं, तो नताशा स्टेनकोविक बड़ी ही नजाकत के साथ जवाब देती हैं जिगर का टूकड़ा। नताशा का क्यूट अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
जब से हार्दिक पांड्या और नताशा की शादी हुई है तब से दोनों की खूब फोटो वीडियो छाई रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या सगाई तो पिछले साल ही कर चुके थे। लॉकडाउन में खुशखबरी के साथ शादी की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
हाल में ही हार्दिक पांड्या ने शादी की तस्वीर शेयर की। लॉकडाउन में अचानक शादी की खबर दी और साथ ही बताया कि नताशा स्टेनकोविक प्रेग्नेंट हैं। दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। बेबी बंप के साथ नताशा और हार्दिक ने तस्वीरें शेयर की थी।


Click it and Unblock the Notifications











