1 या 2 नहीं बल्कि 3-3 बार हार्दिक पांड्या और नतासा ने की थी शादी? लोग बोले- 'प्यार नहीं सिर्फ दिखावा..'

hardik pandya natasa stankovic

हार्दिक पांड्या और नतासा स्तांकोविक ने बीती शाम अपने तलाक का आधिकारिक ऐलान कर दिया था। लेकिन अब जो खबरें उनकी शादी को लेकर आ रही है वो हैरान करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि उनके बीच इतना प्यार था कि दोनों ने एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन तीन शादियां की थीं।

फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों के रास्ते बदल गए है। हार्दिक और नतासा ने सोशल मीडिया पर बारी बारी से तलाक का नोट जारी कर दिया है और अलग हो गए हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई कि हार्दिक और नतासा ने तीन बार शादी की है लोग सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने इस बात को लेकर मजाक बनाया तो किसी का कहना था कि प्यार कभी था ही नहीं।

क्या बोले लोग

एक ने लिखा है, ''चार बार करनी थी, 3 बार में काम बिगड़ता है।'' एक ने लिखा, ''प्यार होता है तो दिखावे कि जरूरत नहीं होती।'' एक ने लिखा, ''भाई यह सब झेल रहा था लेकिन फिर भी देश के लिए विश्व कप जीता.. मजबूत बने रहें..।'' एक ने लिखा, ''तो क्या हुआ अगर उन्होंने तीन बार शादी की?...अनंत पिछले एक साल से हर महीने तीन बार शादी कर रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''बस इसलिए शादी करने का बिल्कुल मन नहीं है। सिंगल, लिट और हैप्पी हाय ठीक हू मैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

वर्ल्डकप के दौरान ही लग गई थी खबर

बता दें कि नताशा ने हार्दिक को वर्ल्ड कप जीत के दौरान भी बधाई नहीं दी थी। इसी के साथ ही वह कुछ ऐसे पोस्ट डाल रही थीं जिससे लोगों को लगने लगा था कि नताशा स्टेनकोविक अब तलाक लेने जा रही हैं। इसके बाद नताशा स्तांकोविक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था और इंतजार करने के लिए कहा था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नताशा स्टेनकोविक आपबीती सुनाती नजर आ रही हैं। फिलहाल अब दोनों इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर चुके हैं।

Read more about: hardik pandya natasa stankovic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X