हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग रचाई चोरी-छुपे शादी? वायरल तस्वीर ने मचाई इंटरनेट पर हलचल!

Hardik Pandya And Mahieka Sharma Marraige Photo: मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या को डेट कर रही है। लेकिन इसी बीच दोनों की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसको देखने के बाद में काफी सारे लोग कयास लगा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने शादी कर ली है।

Hardik Pandya And Mahieka Sharma

माहिका-हार्दिक पांड्या की हो चुकी है शादी?

वायरल हो रही तस्वीर में माहिका शर्मा की मांग में सिंदूर और माथे पर लाल रंग की बिंदी देखी जा सकती है। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या के माथे पर टीका लगा हुआ देखा जा रहा है। तस्वीर में दोनों माहिका की मां के साथ में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद में कहा जा रहा है कि दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। लेकिन अभी तक दोनों की तरफ से इस खबर की कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने पहली शादी नताशा स्टेनकोविक से की थी और दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अगस्त्य है। लेकिन साल 2024 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद क्रिकेटर का नाम जैस्मिन वालिया से जोड़ा गया। लेकिन इनका भी ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद हार्दिक की लाइफ में फिटनेस मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा आई। दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जाता है और कई बार क्रिकेट के मैदान में माहिका शर्मा हार्दिक को चीयर अप करने के लिए पहुंची है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

वायरल हो रही इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और काफी सारे लोग तो हैरान भी हैं।

कौन हैं माहिका शर्मा?

24 साल की माहिका शर्मा एक एक्ट्रेस और फिटनेस मॉडल हैं। माहिका शर्मा ने इंडियन फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली है। कॉलेज में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई के अलावा उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में भी साथ के साथ करियर बना लिया। वह पढ़ाई में बहुत ही होशियार थी और दसवीं क्लास में बोर्ड के एग्जाम में पूरे 10 CGPA हासिल किए थे। बाद में मॉडलिंग पर फोकस किया और यहां पर उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई।

फैशन इंडस्ट्री में आने के बाद माहिका शर्मा काफी सारे बड़े-बड़े नामों के साथ में काम कर चुकी हैं। जिसमें मनीष मल्होत्रा से लेकर अनीता डोंगरे भी शामिल है। इसके अलावा अमित अग्रवाल जैसे मशहूर डिजाइनर के साथ में भी काम कर चुकी हैं। इनके लिए उन्होंने रैंप वॉक किया है। साल 2024 में उन्हें एक खास पहचान मिली जब उन्हें इंडियन फैशन अवार्ड में मॉडल ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला था। वह म्यूजिक वीडियो से लेकर शॉर्ट फिल्म और फोटो प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं।

Read more about: hardik pandya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X