हार्दिक पांड्या का फिर टूटा दिल, जैस्मिन वालिया संग हुआ बेक्रअप ? इंस्टा पर कर दिया एक दूसरे को अनफॉलो

Hardik Pandya-Jasmin Walia Breakup: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि जब से हार्दिका पांड्या ने पत्नी नताशा स्टेनकोविक को तलाक दिया है तब से ही उनका नाम सिंगर और मॉडल जैस्मिन वालिया से जुड़ रहा है। जैस्मिन और हार्दिक को कई मौकों पर साथ देखा गया। इतना ही नहीं जैस्मिन हार्दिक को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी आई थीं। जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरों ने तेजी पकड़ ली थी।
हार्दिक और जैस्मिन का हुआ ब्रेकअप
लेकिन अब बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। जी हां, दोनों की लव स्टोरी पर फुल स्टॉप लगाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। एक रेडिट यूजर ने दोनों की जानकारी देते हुए कहा कि- हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है ? आखिर चल क्या रहा है ? बता दें कि इस पोस्ट के बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई हैं। हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते की कोई ऑफिशियल पुष्टी नहीं की थी। वहीं ब्रेकअप की खबरें सामने आने पर भी दोनों ने चुप्पी साध रखी है।
इतने समय से कर रहे थे एक दूसरे को डेट
आपको बता दें कि हार्दिक और नताशा के तलाक की खबरें तो लंबे समय से उड़ रही थीं, लेकिन 18 जुलाई 2024 को दोनों ने ऑफिशियली तलाक की घोषणा कर दी थी। वहीं तलाक की अनाउंसमेंट के बाद ही हार्दिक के वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं और उसी लोकेशन की तस्वीरें एक ही समय पर जैस्मिन ने भी अपने इंस्टा पर शेयर की थी। जिसके बाद से दोनों के अफेयर का किस्सा सामने आया। इसके मुताबिक दोनों लगभग 1 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











