नई गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक होने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे Hardik Pandya, नए कपल की कोजी होते हुए फोटो आई सामने

Hardik Pandya Mahieka Sharma Photo: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में मालदीव में अपनी नई गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के साथ अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। 24 साल की महीका और हार्दिक के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों को पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया।
मालदीव से सामने आई कपल की रोमांटिक तस्वीर
महीका शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव ट्रिप की एक नई तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और हार्दिक एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों बग्गी राइड का आनंद ले रहे हैं और उनके चेहरों पर मुस्कान साफ झलक रही है। तस्वीर देखकर साफ है कि कपल एक-दूसरे के साथ खूबसूरत वक्त बिता रहा है।
हार्दिक ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने जन्मदिन का एक प्यारा पल शेयर किया। वीडियो में महीका उन्हें बीच पर सरप्राइज देती दिखाई दीं। दोनों समंदर किनारे टहलते नजर आए और बैकग्राउंड में Bitter Sweet Symphony गाना बज रहा था।
कब शुरू हुई थी हार्दिक और महीका की लव स्टोरी
हार्दिक और महीका के अफेयर की खबरें पिछले कुछ महीनों से इंटरनेट पर वायरल हो रही थीं। दरअसल, यह चर्चा एक Reddit पोस्ट से शुरू हुई थी, जहां दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर एक जैसी तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
हार्दिक और महीका की उम्र का अंतर
हार्दिक का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को हुआ था और वह इस साल 32 साल के हो गए हैं। वहीं, महीका शर्मा का जन्म 2001 में हुआ था और वह 24 साल की हैं। यानी दोनों के बीच करीब 8 साल का एज गैप है। लेकिन दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखकर लगता है कि उम्र का फर्क उनके रिश्ते को बिल्कुल प्रभावित नहीं कर रहा।
नताशा से तलाक के बाद पहली बार दिखे पब्लिक में
हार्दिक पहले मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टैंकोविक के साथ शादीशुदा थे। दोनों ने 2020 में कोरोना महामारी के दौरान शादी की थी। हालांकि, दोनों ने जुलाई 2024 में तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। इसके बाद हार्दिक ने अपनी निजी जिंदगी को काफी निजी रखा। अब पहली बार उन्होंने महीका शर्मा के साथ खुलकर अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक किया है। मालदीव से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
