Hardik Pandya ने Ananya Pandey संग एन्जॉय की वेकेशन? साथ स्विमिंग करते आए नज़र, जानें सच

Hardik Pandya Ananya Pandey Viral Photo: हार्दिक पांड्या एक मशहूर क्रिकेटर है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे। 2024 में उन्होंने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ में तलाक लिया और हर किसी को निराश कर दिया। तलाक के तुरंत बाद उनका नाम अनन्या पांडे के साथ में जोड़ा गया।
दरअसल हार्दिक पांड्या और अनन्या पांडे को साथ में अनंत अंबानी की शादी में जमकर डांस करते हुए देखा गया था। दोनों का अंदाज काफी ज्यादा लोगों को भी पसंद आया था और तभी यह भी खबरें आने लग गई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि यह सिर्फ अफ़वाह ही साबित हुई और दोनों की तरफ से इन खबरों पर कोई रिएक्शन भी नहीं आया।
लेकिन अब इसी बीच सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या की एक फोटो तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं। अब दोनों को इस तरीके से देख फैंस भी हैरान हो गए हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
हालांकि, इस बात में कोई भी सच्चाई नहीं है क्योंकि ये तस्वीरें पूरी तरीके से फेक है। AI की मदद से इन तस्वीरों को बनाया गया है। हालांकि सिर्फ अनन्या पांडे या फिर हार्दिक पांड्या के साथ ही नहीं बल्कि ऐसा और भी अन्य सितारों के साथ में किया जा चुका है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बहुत ही गलत इस्तेमाल भी हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












