पत्नी से तलाक के बीच बीसीसीआई की तरफ से भी लगा हार्दिक पांड्या को झटका, छिन गया ये पद?

hardik pandya natasa stankovic

हार्दिक पांड्या के नक्षत्र इस वक्त सही नहीं चल रहे हैं। उनके फैंस के लिए एक साथ दो बुरी खबरे सामने आ रही हैँ। पहली ये है कि उनका तलाक हो चुका है और दूसरी ये है कि इसके साथ ही उनको इंडियन क्रिकेट टीम के उपकप्तान पद से हटा दिया गया है।

खबरें आ रही है कि हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करके अब शुभमन गिल इंडिया टी-20 क्रिकेट टीम के उप कप्तान बन गए हैं। कप्तान की बात करें तो श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है।

सूर्यकुमार यादव के रूप में भारतीय टीम को नया टी20 कप्तान मिला है। हालांकि जैसे ये खबर आई कि हार्दिक अब उपकप्तान नहीं होंगे तो उनके फैंस इस बात से बिल्कुल खुश नहीं है।

कहा जा रहा है कि गंभीर के आने के बाद सबकुछ बदल दिया गया है। अब सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेट की कमान संभालेंगे तो वहीं रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे के कप्तान होंगे।

हार्दिक पांड्या का तलाक

हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी के बीच काफी समय से सबकुछ सही नहीं चल रहा था। यही कारण है कि वो विश्वकप के एक भी मैच में नहीं नजर आईं थीँ। 18 जुलाई को ये ऐलान हो गया है कि हार्दिक पांड्या और नतासा ने तलाक ले लिया है। इसके बाद से हार्दिक चर्चा में हैं और कहा जा रहा है कि उनके लिए ये काफी बुरा वक्त है।

एक तो शादी टूटी है और ऊपर से उनको उपकप्तान पद से भी हटा दिया गया है। कुछ समय तक कहा जा रहा था कि हार्दिक इंडिया टीम के कप्तान तक बन सकते हैँ। फिलहाल हार्दिक की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन अभी तक नहीं आया है।

More from Filmibeat

Read more about: hardik pandya natasa stankovic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X