शादी एलर्ट: आखिरकार बॉलीवुड विच भज्जी का घर 'बस....रा'
[बॉलीवुड समाचार] हरभजन सिंह और गीता बसरा अक्टूबर में शादी करने को तैयार हैं। ये वही गीता बसरा हैं जिनके साथ हरभजन के प्यार के किस्से कई सालों से आ रहे हैं। कभी आईपीएल मैच तो कभी दूसरे इवेंट में। इस जोड़ी को कई बार एक साथ देखा गया। जालंधर में हरभजन सिंह के घर पर शादी की तैयारियां जारी हैं। 29 अक्टूबर को दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे। सूत्रों के अनुसार ये शादी फगवाड़ा में होगी।
गीता बसरा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में की। हालांकि रुपहले पर्दे पर उन्हें कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिल सकी। 3 जुलाई को ही गीता बसरा की फिल्म 'सेकंड हैंड हसबैंड' रिलीज हुई थी, जिसमें गीता के अलावा गिप्पी ग्रेवाल, धर्मेंद्र और गोविंदा की बेटी टीना भी थी। देखिए दोनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











