जल्‍द गीता संग सात फेरे लेंगे हरभजन

Harbhajan Singh, Pooja Basara
क्रिकेट और फिल्मी दुनिया के सितारों के बीच विवाह की खबरें अक्सर सुनाई देती रही हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हु्ए अब हरभजन सिंह और मॉडल से एक्ट्रेस बनीं गीता बसरा का नाम जुड़ने वाला है। सूत्रों से पता चला है कि सितम्बर में ये दोनों शादी के बंधन मे बंधेगे।

हरभजन सिंह और गीता काफी समय से एक दूसरे के साथ थे मगर इन्होने अपने रिश्ते को अब तक सिर्फ एक दोस्ती का नाम ही दिया था। मीडिया तक इस बात से बेखबर थी और अब अचानक ही इन दोनों की शादी की खबर सुर्खियों में आ गई।

गीता बसरा एक मॉडल है जिन्होंने दिल दिया है फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी पर उस फिल्म के पिटने के बाद उन्होने इमरान हाशमी के साथ द ट्रेन फिल्म से एक बार फिर बॉलिवुड में कम बैक किया।

कुछ समय पहले यह अफवाह भी आई थी कि हरभजन सिंह और गीता बसरा की बातचीत बंद हो गई है। पर अपनी शादी की खबर देकर इन दोनों ने सभी अफवाहों को दरकिनार कर दिया है। गीता और हरभजन सिंह की शादी इंग्लैंड के यार्कशायर शहर में होगी जहां गीता बसरा का घर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X