भज्जी ने गीता की मांग ठुकरा दी

अब आप सोचेंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो सुनिए इन दिनों गीता बासरा के चक्कर में ही हरभजन सिंह फिल्म औऱ टेलिफिल्मस की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।
भज्जी की इस नयी कंपनी में गीता बासरा सीईओ बनना चाहती थीं लेकिन भज्जी ने समझदारी से उनके इस प्रपोजल को मना कर दिया। हालांकि भज्जी की कंपनी में गीता को कुछ और पोस्ट मिल जायेगी लेकिन फिर भी भज्जी ने गीता को सीईओ नहीं बनाया।
मालूम हो कि पिछले काफी समय भारतीय टीम में दूर रहने वाले युवा स्पिनर भज्जी ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो पंजाबी फिल्म से बतौर निर्माता अपनी जिंदगी की नयी पारी शुरू करने जा रहे हैं।
हरभजन सिंह ने कहा कि आजकल पंजाबी फिल्में बहुत अच्छा बिजनेस कर रही है जिसके कारण ही वो पंजाबी फिल्मों का निर्माण करने जा रहे हैं। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो हरभजन सिंह अपनी फिल्म की शूटिंग मई से शुरू कर देंगे और साल के अंत तक फिल्म रिलीज भी हो जायेगी। भज्जी ने कहा कि वो फैमिली फिल्में बनायेंगे।
हालाकि भज्जी ने यह नहीं बताया कि उनकी फिल्म की स्टारकास्ट क्या होगी? लेकिन इतना तय है कि फिल्म में लीड रोल उनकी रीयल लाइफ हिरोईन गीता बासरा करेंगी जिनके लिए हरभजन फिल्म निर्माण में आ रहे हैं। वैसे भी बॉलीवुड ने तो गीता को पूछा नहीं इसलिए उनके फिल्मी करियर को पटरी पर लाने के लिए हरभजन सिंह ,उनको लेकर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उतरना चाहते हैं जो कि शायद गीता और भज्जी दोनों के लिए सफल कदम साबित हो।
कहा जा रहा है कि भज्जी और गीता इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। दोनों लंबे अरसे से साथ में डेटिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications