नेशनल पार्के में गीता संग पकड़े गये हरभजन सिंह
क्रिकेट के शोर से दूर भारतीय टीम के होनहार स्पिनर हरभजन सिंह इन दिनों काफी फुरसत में नजर आ रहे हैं। तभी तो वो ऐसी जगहों पर पाये जा रहे हैं जहां लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। कभी वो रियलिटी शो में मेहमान बन जाते हैं तो कभी वो किसी होटल में पार्टी करते पकड़े जाते हैं वो भी देर रात।

इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। वो बैंगलोर के फेमस नेशनल पार्क में देखे गये वो भी अपनी करीबी मित्र मॉडल गीता बासरा के साथ। वो मीडिया से बचते हुए दिखायी दिये लेकिन अफसोस वो अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो पाये।
हरभजन ने गीता संग बंनरगट्टा नेशनल पार्क में सफारी का आनंद भी उठाया। यही नहीं उन्होंने बटर फ्लाई गार्डन और जू में गीता का हाथ पकड़कर सैर भी की। यह और बात है कि उन्होंने मीडिया से किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं की।
हरे रंग की टीशर्ट और हल्के आसमानी रंग की ड्रेस में गीता को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ नेशनल पार्क में एकत्र हो गयी थी। इससे पहले खबर आयी थी कि टीवी के रियलिटी शो 'रिंग का किंग' को होस्ट कर रहे हैं। इस शो की शूटिंग के दौरान पूरे समय हरभजन सिंह की करीबी मित्र गीता बासरा भी सेट पर मौजूद रहती हैं और भज्जी को पूरी कंपनी देती है।
सेट के लोगों का कहना था कि एक तरफ भज्जी इस शो के जरिये पहलवानों को नई टिप्स देते है तो दूसरी तरफ भज्जी को गीता बासरा पूरी कंपनी देती है। गीता उनके साथ रेस्लिंग के लाइव मैच को खूब इंजॉय करती है। उनकी पूरी कोशिश होती है कि वो एक पल के लिए भी हरभजन सिंह को अकेला ना छोड़े।


Click it and Unblock the Notifications