हरभजन सिंह बनकर गुगली मारेगा ये एक्टर? खुद क्रिकेटर ने लिया नाम, कहा- मेरे शहर का है...

Vicky Kaushal in Harbhajan Singh Biopic?: बॉलीवुड लगातार कोशिश कर रहा है कि वो ट्रैक पर आ जाए क्योंकि काफी समय से कोई ऐसी फिल्म नहीं आई है जो कि धमाका कर सके। ऐसे में कई प्रोजेक्ट्स के ऐलान हो रहे हैं और कुछ बायोपिक्स को लेकर चर्चा हो रही है।
लेकिन अब एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि इंडियन क्रिकेट टीम के टर्बनेटर कहे जाने वाले दिग्गद स्पिन बॉलर हरभजन सिंह की बायोपिक बनने जा रही है।
इस पूर्व क्रिकेटर ने काफी शानदार क्रिकेट अपने करियर में खेला है और इस वक्त वो कॉमेंट्री करते नजर आ जाते हैं। ऐसे में हरभजन सिंह का किरदार निभाने के लिए जिस एक्टर का नाम सामने आ रहा है वो काफी चौकाने वाला है। ये एक्टर काफी कमाल का है और कई हिट फिल्में दे चुका है।
विक्की कौशल निभाएंगे हरभजन सिंह किरदार?
दरअसल इस फिल्म को लेकर अभी ऐलान नहीं हुआ है बल्कि हरभजन सिंह ने ईटाइम्स से बात करते हुए अपनी बायोपिक के लिए विक्की कौशल का नाम लिया था। काफी समय से चर्चा थी कि द टर्बनेटर के नाम से एक फिल्म आएगी जो कि हरभजन सिंह की बायोपिक होगी।
हरभजन सिंह ने ईटाइम्स से कहा था, ''मुझे लगता है कि विक्की कौशल एक सटीक ऑप्शन हैं। वो और मैं दोनों ही एक जिले हैं और एक ही तरह की भाषा बोलते हैं। मैं इसको लेकर जरूर उनसे बात करूंगा।'' देखने वाली बात होगी कि हरभजन सिंह कब विक्की कौशल के पास ये प्रपोजल लेकर जाते हैं। विक्की कौशल ने कई तरह के किरदार किए हैं और हर किरदार में एकदम फिट बैठते हैं।
छावा से काटा था बवाल
विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म छावा में नजर आए थे और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिलहाल विक्की कौशल कई तरह की फिल्में कर रहे हैं और इस साल भी बड़े पर्दे पर आग लगाते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
