आज़ादी का अमृत महोत्सव: शाहरूख खान से लेकर सलमान खान तक, बॉलीवुड में भी लहराया हर घर तिरंगा, देखिए तस्वीरें

पूरा देश आज आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत, ब्रिटिश हुकूमत से आज़ाद हुआ था और आज इस बात को 75 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके को बड़े जश्न के तौर पर मनाने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने हर घर तिरंगा कैंपेन का आह्वान किया गया था।

इस कैंपेन के तहत हर भारतवासी को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए कहा गया। इसी के साथ भारत की नई Flag Policy भी जारी की गई जिसके बाद अब भारत वासी बिना किसी संदेह के अपने घर पर दिन और रात में तिरंगा फहरा सकते हैं।

har-ghar-tiranga-shahrukh-khan-salman-khan-celebs-hoist-national-flags-at-their-homes-see-pics

अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन सहित कई सितारे थे जिन्होंने अपने सोशल मीडिया कि तस्वीर पर तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा कैंपेन का हिस्सा बनने का वादा किया और अब बॉलीवुड स्टार्स ने भी हर घर तिरंगा कैंपेन में हिस्सा लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया है। देखिए तस्वीरें।

शाहरूख खान ने परिवार के साथ फहराया तिरंगा

शाहरूख खान ने परिवार के साथ फहराया तिरंगा

शाहरूख खान, अपने पूरे परिवार के साथ मन्नत की छत पर तिरंगा फहराते दिखाई दिए। शाहरूख खान ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अपने बच्चों को शहीदों के बलिदान के बारे में सिखाने के लिए अभी शायद और वक्त लगे लेकिन उन्हें तिरंगा फहराते देखना अपने आप में गर्व करने का मौका देता है।

आमिर खान

आमिर खान

अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज़ के बाद आमिर खान भी हर घर तिरंगा कैंपेन का हिस्सा बनते दिखाई दिए।

विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री

द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी अपने घर के बाहर तिरंगा फहराते दिखे।

सलमान खान

सलमान खान

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर भी तिरंगा लहरा रहा है। उनके पिता सलीम खान भी हाथ में तिरंगा लिए नज़र आए। वहीं सलमान खान एयरपोर्ट पर तिरंगा दिखाते हुए, हर किसी को इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित करते दिखे।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन भी अपने घर पर तिरंगा फहराने के बाद फोटोग्राफर्स को हाथ हिला कर अभिवादन करते दिखे।

अनुपम खेर

अनुपम खेर

अनुपम खेर के घर डाक विभाग ने तिरंगा भेजा और अनुपम खेर उसे फहराने से पहले, एक वीडियो के ज़रिए सरकार का शुक्रिया अदा करते दिखे।

राजकुमार राव - श्रेया घोषाल

राजकुमार राव - श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल और राजकुमार राव भी तिरंगा फहराने के बाद उसे सलाम करते नज़र आए।

राहुल वैद्य - सोनू सूद

राहुल वैद्य - सोनू सूद

सिंगर राहुल वैद्य जहां अपने घर पर तिरंगा लहराते नज़र आए वहीं सोनू सूद ने भी तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।

करणवीर बोहरा

करणवीर बोहरा

एक्टर करणवीर बोहरा, अपनी तीन प्यारी सी बेटियों के साथ अपने घर की छत पर तिरंगा फहराते दिखे।

रणविजय सिंह

रणविजय सिंह

एक्टर रणविजय सिंह लंदन स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराते दिखे।

नेवी के साथ मनाया आज़ादी का दिन

नेवी के साथ मनाया आज़ादी का दिन

एक दिन पहले, सलमान खान, विशाखापट्टनम में नेवी ऑफिसर्स के साथ तिरंगा फहराते भी दिखे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X