महिलाओं के लिए सिर्फ एक दिन Not Fair
कहते है महिलाओं के बिना ये संसार अधूरा है, हमारा बॉलिवुड भी बिना खूबसूरत हसीनाओं के कहां टिकता है। फिल्मों में जब तक हिरोइनें ना हों उनमें खूबसूरती नहीं आती और आज कल तो हिरोइनें ना हों तो फिल्में बेजान सी महसूस होती हैं। कुछ फिल्मों में तो हीरो के बिना भी फिल्में जबरदस्त कमाई करती हैं क्योंकि अब अभिनेत्रियों ने अपनी वो जगह बना ली है जहां पर निर्देशक इनपर भरोसा करके फिल्में बनाने लगे हैं।
पिछले कुछ सालों से बॉलिवुड में की ऐसी फिल्में बनी हैं जो अभिनेत्रियों के बल पर ही बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई हैं। इन अभिनेत्रियों में विद्या बालन, कंगना रनौत, रानी मुखर्जी आदि शामिल हैं। इन्हीं की देखा देखी आजकल नयी अभिनेत्रियो में भी महिला प्रधान फिल्में करने की ललक पैदा हो गयी है।
इस महिला दिवस के मौके पर इन बॉलिवुड अभिनेत्रियो ने सभी को ढेर सारी बधाईयां दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications