अच्छा है बॉलीवुड में नारीवाद पर बात हो रही है : कल्कि कोचलिन
अाज अपने जन्मदिन के मौके पर कल्कि कोचलिन ने नारीवाद के विषय पर बात की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अाज अपने जन्मदिन के मौके पर कल्कि ने नारीवाद के विषय पर बात की है। कल्कि ने कहा कि मुझे काफी अच्छा लगता है जब इस इंडस्ट्री में समानता की बात होती है। वह मानती हैं कि नारीवाद पर चर्चा करते रहना बहुत ही जरूरी है।

कल्कि ने कहा कि मुझे लगता है कि यह हमारा काम है और इसके सिर्फ फैशन के तौर पर नहीं बल्कि इस पर बातचीत जारी रखने की आवश्यकता है।' कल्कि ने आगे कहा कि नारीवाद सच में अब आगे बढ़ रहा है क्योंकि इस पर हो रहा कार्यबल महिलाओं के साथ है।
एक साथ सभी सुपरस्टार्स पर करारा COMMENT.. आमिर की खूब तारीफ!
आपको बता दें कि कल्कि 'देव डी', 'शैतान', 'शंघाई' और 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' जैसी अलग फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। इसी के साथ वो जिंदगी न मिलेगी दोबारा, ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











