Teachers day: कैमरा बना अजय देवगन का गुरु, कंगना को याद आया बचपन, टीचर्स डे पर बोला बॅालीवुड
पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन यानी कि आज 5 सितंबर को हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर भी कई स्टार्स ने अपने जीवन के शिक्षक को याद किया है और खास मैसेज लिखा है। बता दें कि राधाकृष्णनन सर्वपल्ली के जन्मदिन पर सभी लोग उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में मदद करने वाले गुरुओं के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करते हैं।
ऐसा ही कुछ बॅालीवुड के कई स्टार्स ने जाहिर किया है। अजय देवगन से लेकर सोनू सूद और कंगना रनौत के साथ कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने गुरुओंं को याद किया है। चलिए फिर बिना इंतजार किए आपको दिखाते हैं स्टार्स ने क्या लिखा है।

ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि हर किसी का जीवन उसके लिए सबसे बड़ी सीख लेकर आता है। खासकर साल 2020 कोरोना महामारी के साथ एक सबसे बड़ी सीख दे रहा है कि सेहत से बढ़कर और कुछ भी नहीं है। बहरहाल, यहां देखिए बॅालीवुड स्टार्स का रिएक्शन


Click it and Unblock the Notifications











