Happy Raksha Bandhan- जेनेलिया डिसूजा और सोनम कपूर ने भाइयों के साथ पोस्ट की ये तस्वीरें!

Bollywood Celebs Raksha Bandhan Pics- रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही सोशल मीडिया पर सितारों की तस्वीरें आना शुरु हो गई हैँ। बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेस लगातार तस्वीरें साझा कर रही है। इस वक्त अभिनेत्री सोनम कपूर और जेनेलिया डिसूजा ने रक्षाबंधन पर स्पेसल तस्वीरें साझा की हैं।
जी हां, सोनम कपूर की बात करें तो उन्होने एक नहीं बल्कि 4 भाई के साथ तस्वीरें साझा की हैं। हालांकि सोनम कपूर के एक ही सगा भाई है जिनका नाम हर्षवर्धन कपूर है। सोनम कपूर ने इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर को भी जगह दी है।
जैसे ही तस्वीरें सामने आईं लोग उनको पसंद कर रहे हैं। सोनम ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ''मेरे दीवनों को हैप्पी राखी, आप सभी को प्यार। चिंता मत करो मुझे तुम्हारा साथ मिल गया है..'' इसके बाद उनका ये पोस्ट वायरल है।
जेनेलिया डिसूजा
अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं। उन्होने अपने भाई के साथ तस्वीर साझा की है। जेनेलिया ने राखी बांधकर अपने हाथ में शगुन का लिफाफा भी पकड़ हुआ है।
जेनेलिया ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ''मेरे प्रिय @nigeldsouza12. मैं एक बात जानता हूं, कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं जीवन में कहां हूं और अगर मुझे कभी आपकी जरूरत होगी, तो आप वहां होंगे और किसी भी बहन के लिए, किसी भी इंसान के लिए यह सबसे बड़ा आशीर्वाद है, मेरी होने के लिए धन्यवाद। मुझे निगु पिगु से प्यार है, आपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है उस पर आपको बहुत गर्व है। चमकते रहो बढ़ते रहो, हैप्पी रक्षाबंधन।''


Click it and Unblock the Notifications











