हैप्पी फिर भाग जाएगी का Teaser आया सामने, दूध वाले को डांट लगा रही है डायना पेंटी

By Salman

डायना पेंटी इस समय फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी के लिए काफी ज्यादा चर्चा मे चल रही है और इस समय वो सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही है। फिल्म से एक और टीजर सबके सामने आया है जो आपको काफी ज्यादा हैरान कर देगा। जैसा कि पता चला थी इस फिल्म एक नहीं बल्कि दो हैप्पी दिखाई देंगी। इस टीजर को डायना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है और लिखा है कि मैं तो यहां हूं तो भागा कौन है। बता दें कि वो एक दूधवाले से बहस करते हुए नजर आ रही है और ये बात कह रही है।

दरअसल दूध वाले को पता चलता है कि हैप्पी भाग गई है तो वो डर के मारे हैप्पी से दूध के पैसे लेने आता है। बता दें कि इस टीजर को देखकर आपको फिल्म देखने की लालसा कुछ ज्यादा बढ़ सकती है..

happy phirr bhag jayegi, diana penty, sonakshi sinha, हैप्पी फिर भाग जाएगी, सोनाक्षी सिन्हा, डायना पेंटी

क्योंकि फिल्म के लीड रोल में सोनाक्षी सिन्हा इस बार नजर आने वाली है। अब सवाल ये है कि फिर फिल्म के टीजर में डायना पेंटी को क्यों दिखाया जा रहा है।

बता दें कि फिल्म हैप्पी भाग जाएगी में नजर आई डायना को काफी ज्यादा लोकप्रियता इस फिल्म के बाद मिली थी और फिल्म लोगो को काफी ज्यादा पसंद किया था।

इस बार इसके सीक्वेल हैप्पी फिर भाग जाएगी में सोनाक्षी सिन्हा दिखेंगी। बता दे कि फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम इस समय मलेशिया में है और इस बात की जानकारी खुदो सोनाक्षी सिन्हा ने एक फोटो सोशल मीडिया में शेयर करते हुए दी थी।

इसके पहले सोनाक्षी सिन्हा कि एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो ट्रक चलाती हुई नजर आई थी। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा दरअसल फिल्म में एक ट्रक चलाती हुए नजर आएंगी..

यही कारण है कि वो इस समय ट्रक ड्राइविंग की ट्रेनिंग ले रही है और वो फोटो वायरल भी हो गई थी। फिल्म को लेकर काफी ज्यादा सोनाक्षी के फैंस खुश है और इस फिल्म का इंतजार कर रहे है। बता दें कि इस फिल्म को मुदस्सिर अजीज डाय़रेक्ट कर रहे है और आनंद एल राय फिल्म के निर्माता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X