सुपरहिट और मजेदार फिल्म का सीक्ववल, रिलीज डेट OUT
2016 में रिलीज हुई डायना पेंटी, अभय देओल और जिमी शेरगिल स्टारर फिल्म हैप्पी भाग जाएगी रिलीज हुई थी और दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। फिल्म की अच्छी खासी तारीफ भी हुई थी। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म का सीक्वल बनाने का फैसला किया था।
हैप्पी फिर भाग जाएगी का अगर आप भी इतंजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। फिल्म इस साल 24 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म को मुदस्सर अज़ीज डायरेक्ट करेंगे। हैप्पी फिर भाग जाएगी में डायना पेंटी के अलावा एक और सुपरस्टार एक्ट्रेस जुड़ने जा रही हैं।
जी हां हैप्पी फिर भाग जाएगी में डायना पेंटी के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा ने कल ही हिंट दिया था कि वो कुछ नया करने जा रही हैं। हालांकि इस फिल्म में लीड एक्टर कौन होगा इसकी घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इतना जरुर है कि दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
आनंद एल राय ने खुद फिल्म के बारे में ट्विटर पर घोषणा की जो फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में जिमी शेरगिल के होने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उन्हें हैप्पी भाग जाएगी अच्छी फिल्म लगी थी इसलिए हैप्पी फिर भाग जाएगी का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गईं।


Click it and Unblock the Notifications











