'हैप्पी पटेल' का पहला रिव्यू आया सामने, वीर दास की डायरेक्टेड फिल्म देखनी चाहिए या नहीं, यहां जानें
Happy Patel Khatarnaak Jasoos First Review Out: कॉमेडियन और एक्टर वीर दास अब आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' के जरिए डायरेक्शन में कदम रख रहे हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में इसका प्रीव्यू दिखाया गया, और इसके रिव्यू भी आने लगे हैं। वीर दास ने खुद सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया और कहा कि फिल्म बहुत एंटरटेनिंग है।

फिल्म देखने वाले रिव्यू में बताते हैं कि यह फिल्म दो घंटे का मजेदार सफर है। फिल्म का पहला हिस्सा तेज-तर्रार और हंसाने वाला है, वहीं दूसरा हिस्सा रोमांच और ट्विस्ट से भरा हुआ है। रिव्यू में कहा गया कि वीर दास और अमोघ रानादिवे की कहानी दर्शकों को पूरी तरह बांध कर रखती है।
वीर दास की एक्टिंग की जमकर तारीफ
रिव्यू में बताया गया कि वीर दास ने हैप्पी पटेल के किरदार को मजेदार, प्यारा, थोड़ा परेशान करने वाला और साहसी बनाया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार है और भावनात्मक या एक्शन सीन भी उन्होंने अच्छे से निभाए। आमिर खान की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया। उनके हर सीन में प्रेजेंस और पावर है, जो कहानी को और मजबूत बनाता है।
बाकी कलाकारों ने भी बिखेरी अपनी चमक
रिव्यू में आगे कहा गया कि इमरान ने अपने रोल में आत्मविश्वास दिखाया। शारिब हाशमी ने हर सीन में ह्यूमर और नेचुरल डायलॉग से धमाल मचाया। रॉक और मिथिला पालकर की एक्टिंग भी पसंद की गई। मोना सिंह ने कहानी में इमोशन भरी और सृष्टि तावड़े नई एनर्जी लेकर आईं, जिससे फिल्म का मूड और मजेदार बन गया।
फिल्म का डायरेक्शन और प्रोडक्शन
फिल्म का प्रोडक्शन आमिर खान, अपर्णा पुरोहित और कवि शास्त्री ने किया है। वीर दास और कवि शास्त्री का डायरेक्शन रिव्यू में मैजिकल और कंट्रोल्ड बताया गया है। फिल्म में कॉमेडी, रोमांच और इमोशन का सही बैलेंस है। शुरुआती रिव्यू में इसे 4 स्टार्स की रेटिंग दी गई है।
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें वीर दास एक नए अंदाज में नजर आए। आमिर खान भी फिल्म में एक अलग और खास भूमिका में हैं। 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












