बॉलीवुड ने दिल से कहा हैप्पी ओणम
रविवार को धूम-धाम और खुशी से फसलों का त्योहार ओणम मनाया गया। जहां केरल में चारों तरफ इस त्योहार को लेकर लोगों के मन में उत्साह था वहीं हल्की बारिश ने त्योहार को और भी खुशनुमा बना दिया। जैसा कि आपको मालूम है कि ओणम के मौके पर लोग 26 पकवानों वाला शाकाहारी भोजन का आनंद लेते हैं और घरों को फूलों से सजाया जाता है।
बॉलीवुड ने दिल से कहा हैप्पी ओणम
केरल में 10 दिनों तक मनाए जाने वाले ओणम के दौरान केरल में सभी धर्म, जाति और वर्गो के लोग फसलों का त्योहार ओणम मनाते हैं। हर त्योहार का अपना महत्व और मनाये जाने का तरीका है लेकिन हमारे फिल्मी हस्तियों के लिए हर त्योहार का अपना अलग महत्व होता है इसलिए यहां हर त्योहार बड़ी खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड भी मांग रहा है दुआएं...
इसलिए फिल्म जगत ने रविवार को ओणम की शुभकामनाएं दी। श्रीदेवी, अनुपम खेर, हेमा मालिनी और अन्य सितारों ने मित्रों और प्रशंसकों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। केरल राज्य के इस त्योहार पर सितारों ने ट्वीट के जरिए बधाई दी है।
आईये जानते हैं कि इन लोगों ने ट्विटर पर क्या लिखा है...


Click it and Unblock the Notifications











