बॉलीवुड ने दी ओणम की शुभकामनाएं
चाहे कोई भी त्योहार हो, बॉलीवुड की हस्तियां उन पर बधाई देने वालों में हमेशा सबसे आगे रही हैं। सोमवार को ओणम के मौके पर अभिनेत्री नेहा धूपिया, मनोज वाजपेयी, अनुपम खेर और कुछ अन्य फिल्मी हस्तियों ने सबको को बधाइयां दीं।
केरल में जन्मी और वहीं बड़ी हुईं नेहा धूपिया एक सप्ताह चलने वाले इस त्योहार पर नजर बनाए हुई हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मैं केरल में जन्मी और बड़ी हुई। मेरे लिए इस दिन का मतलब होगा, एक सप्ताह चलने वाला त्योहार। ओणम की बधाई दोस्तों।"
ओणम मुख्य रूप से केरल का त्यौहार है जो कि बड़ी श्रद्धा और धूम-धाम से मनाया जाता है। लोग घरों को फूल और रंगोली से सजाते हैं और अपने घर में सुख-शांति की कामना करते हैं। इसी अवसर पर केरल की मशहूर नौका प्रतियोगिता भी होती है जो कि विश्व प्रसिद्ध है।
महिलाएं-बच्चे-बूढ़े सभी इस त्योहार को दिल से मनाते हैं। इस मौके पर घरों में अच्छे-अच्छे पकवान और मिष्ठान बनते हैं।
कुछ अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी माइक्रोब्लॉगिंग साइटों पर शुभकामनाएं दी हैं :


Click it and Unblock the Notifications











