हैप्पी न्यू ईयर की टाइमिंग 3 घंटे से ज्यादा
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण आजकल आगामी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की प्रमोशन में व्यस्त है। वह कम समय में ज्यादा जगहों पर प्रमोशन कर रहे हैं। मगर शाहरुख की फिल्म की टाइमिंग उनके प्रमोशन के शार्ट टाइम से मैच नहीं कर रही। दरअसल फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की फिल्म तीन घंटे से ज्यादा अवधि की है। फिल्म की टाइमिंग 188 मिनट की है। हैप्पी न्यू ईयर का निर्देशन फराह खान ने किया है।

फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, अभिषेक बच्चन, विवान शाह, सोनू सूद भी नजर आएंगे। दुबई की लोकेशन पर पूरी फिल्म की शूटिंग की गई है। हाल ही में हैप्पी न्यू ईयर की स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो पर भी प्रमोशन के लिए पहुंची। जहां सितारों के साथ कपिल के परिवार ने जमकर मस्ती की।
इस फिल्म में शाहरुख की पत्नी गौरी और छोटे बेटे अबराम भी कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघर में आ रही है। ज्यादा लंबे समय की फिल्म दर्शकों के लिए उबाऊ साबित होती है। अब देखना यह है कि शाहरुख की फिल्म की टाइमिंग दर्शकों को कितनी देर सिनेमा हाल में रोक पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications