अब वॉट्स ऐप नहीं हैप्पी न्यू ईयर बोलिये!
वॉट्स एप पर देखें हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर
खबर के अनुसार हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर अब आप वॉट्स एप पर भी देख सकेंगे बस आपको इतना करना है कि 9819020202 पर मिस्ड कॉल दें या फिर इस नंबर पर वॉट्स एप मैसेज भेजें और आपको हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर रिलीज होते ही अपने वॉट्स एप पर मिल जाएगा। शाहरुख के फैंस इस आइडिये से बेहद खुश हैं और अभी तक हजारों की तादाद में लोगों ने इस नंबर पर मिस्ड कॉल या मैसेज देना शुरु भी कर दिया है।
हैप्पी न्यू ईयर के ट्रेलर लॉंच पर इंडियावाला सेलिब्रेशन
ज्ञात हो कि 14 अगस्त को शाहरुख खान हैप्पी न्यू ईयर की पूरी टीम के साथ मिलकर फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे। शाहरुख ने हाल ही में एक ईवेंट के दौरान बताया कि वो ट्रेलर लॉंच की शाम को संगीत और मनोरंजन की रात बनाना चाहते हैं। इसे इंडियावाला सेलिब्रेशन कहा जा रहा है। अब शाहरुख की फिल्म का ट्रेलर लॉंच है तो कुछ तो खास होगा ही शाहरुख के फैंस तो बस इसी इंतजार में है कि कब हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर लॉंच हो और उन्हें अपने सुपरस्टार की झलक देखने को मिले।
आपको बता दें के हैप्पी न्यू ईयर एक डांस पर आधारित फिल्म है जिसके बारे में शाहरुख ने हाल ही में कहा कि डांस पर आधारित फिल्में करने में उन्हें बेहद तकलीफ होती है क्योंकि उन्हें डांस करना नहीं आता।


Click it and Unblock the Notifications
