दीवाली पर हैप्पी न्यू ईयर मनाएंगे शाहरुख खान!
हैप्पी न्यू ईयर फिल्म की रीलीज डेट को लेकर पहले से ही बातें चल रही थीं कि फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी। शाहरुख खान के फैंस भी यही चाहते थे कि इस साल दीवाली वो अपने फेवरेट स्टार शाहरुख खान के साथ मनाएं। हालांकि साल 2013 में आमिर खान की फिल्म धूम 3 ने रिलीज होकर काफी धूम मचाई। फिल्म साल 2013 की सबसे हिट फिल्म बन गयी और साथ ही फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया। सिर्फ इंडिया में ही फिल्म ने इतनी कमाई कर ली कि फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन बिना मिलाए ही फिल्म ने साल 2013 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म में अपना नाम टॉप पर रख लिया।
हैप्पी न्यू ईयर की सफलता को लेकर लोग और भी ज्यादा श्योर हैं क्योंकि फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हिट जोड़ी एक बार फिर से रिपीट हो रही है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्प्रेस ने साल 2013 में काफी तारीफें पाईं और अब एक बार फिर से ये जोड़ी हैप्पी न्यू ईयर से रॉक करने के लिए तैयार है। हैप्पी न्यू ईयर फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा सोनू सूद, बोमन इरानी और विवान शाह भी मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
