प्रमोशन का नया तरीका: 'हैप्पी न्यू ईयर' का पोस्टर बंटेगा लोगों में

शाहरुख खान अभिनीत 'हैप्पी न्यू ईयर' का पहला पोस्टर गुरुवार को न केवल सोशल मीडिया साइट पर जारी हुआ, बल्कि प्रशंसकों को एक व्यक्तिगत पोस्टर से भी पुरस्कृत किया गया। फिल्म के निर्माताओं ने प्रशंसकों के लिए एक खास एप्लीकेशन के लिए अमेरिकी कंपनी डिजिग्राफ से करार किया है। इस करार की वजह से फिल्म या उसके कलाकारों या निर्देशक के किसी भी प्रशंसक को (ट्विटर उपयोगकर्ता) उसकी पसंद के कलाकार का हस्ताक्षरित पोस्टर मिला। पोस्टरों में कलाकारों ने विशेष रूप से अपनी लिखावट से प्रशंसक को संबोधित किया।
शाहरुख ने भी पोस्टर को लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि आशा करता हूं कि आपको 'हैप्पी न्यू ईयर' का पोस्टर पसंद आया होगा। मालूम हो कि फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की निर्देशिका फराह खान है, तो फिल्म का निर्माण शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज कर रही है। फिल्म में शाहरूख के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म दिवाली पर यानी कि 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications