'हैप्पी न्यू ईयर' के सेट पर फिटनेस मास्टर बनें सोनू सूद
सोमवार को 'हेल्थ एंड न्यूट्रीशन' पत्रिका के आवरण का अनावरण करने पहुंचे 41 वर्षीय सोनू ने कहा, "हर कोई स्वास्थ्य के नियमों का पालन कर रहा है। पिछले शेड्यूल में मैं 10 दिनों के लिए अनुपस्थित था और हर किसी ने मुझे बताया कि उस अवधि में उन्होंने दो से तीन किलो वजन बढ़ाया। जब हम शूटिंग पर थे, हर कोई सलाद खाता था और सेट पर जंकफूड खाने की अनुमति नहीं थी।"
सोनू ने बताया, "मुझे याद है, दुबई में मैंने शाहरुख की चॉकलेट छिपा दी थी और वह उसे खोज रहे थे। वह जानते थे कि मैंने ही चॉकलेट छिपाई है। इसलिए जब आपके पास ऐसे लोग हैं जो तंदुरुस्त रहना चाहते हैं तो वे उनकी बात मानते हैं। अभी भी हमारा 80-90 दिनों का शेड्यूल बाकी है और मुझे लगता है कि 90 दिनों के बाद आप हर किसी में बड़ा बदलाव देखेंगे।"
फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' फराह खान की फिल्म है, जिसमें शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और बोमन ईरानी अहम रोल में हैं। फिल्म साल 2014 के मध्य में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
