200 करोड़ पार करने की जद्दोजहद में हैप्पी न्यू ईयर!

शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर 200 करोड़ का आंकड़ा अभी तक पार नहीं कर सकी है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, विवान शाह, सोनू सूद व बोमन इरानी जैसे बेहतरीन अभिनेताओं से सजी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और 44 करोड़ का बिजनेस किया। पहले पांच दिनों में हैप्पी न्यू ईयर ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

लेकिन उसके बाद धीरे धीरे हैप्पी न्यू ईयर को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। शाहरुख खान के फैंस जहां फिल्म को देखकर निराश थे वहीं सलमान खान के फैंस इस बात से खुश थे कि हैप्पी न्यू ईयर इस साल की टॉप कलेक्शन वाली फिल्म नहीं बन पाएगी क्योंकि फिल्म उस लेवल की है ही नहीं जिस लेवल पर शाहरुख के फैंस उम्मीद कर रहे थे।

18 दिनं बाद भी हैप्पी न्यू ईयर अभी तक 200 करोड़ का आकंड़ा पार नहीं कर सका। रिलीज के 19वें दिन यानि तीसरे मंगलवार तक हैप्पी न्यू ईयर का कुल कलेक्शन रहा 199 करोड़। उम्मीद है कि आज यानी 20वें दिन कम से कम तो हैप्पी न्यू ईयर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाए। हालांकि ये थोड़ा सा मुश्किल है लेकिन किल दिल की रीलीज से पहले ये आंकड़ा पार करना हैप्पी न्यू ईयर के लिए बेहद जरुरी है।

क्योंकि इस शुक्रवार रिलीज होने के बाद किल दिल हैप्पी न्यू ईयर के कलेक्शन को भी किल कर सकती है। तो देखते हैं आज रात तक हैप्पी न्यू ईयर के कलेक्शन में कितना इजाफा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X