..................... Happy New Year shooting to start from 2nd September - Hindi Filmibeat

हैप्पी न्यू ईयर की कास्ट फाइनल, अगली दीवाली पर होगी रिलीज!

शाहरुख खान के फैन्स को चेन्नई एक्सप्रेस के बाद शाहरुख की अगली फिल्म के लिए अब थोड़ा इंतजार करना होगा। शाहरुख खान की अगली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग इस साल शुरु होगी और फिल्म रिलीज होगी अगले साल दीवाली पर। फिल्हाल हैप्पी न्यू ईयर की कास्ट फाइनल कर दी गयी है। हैप्पी न्यू इयर में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के साथ सोनू सूद, बोमन इरानी, विवान शाह और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जैकी श्रॉफ हैप्पी न्यू इयर में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के साथ शाहरुख खान की दीवाली पर वापसी होगी। इस साल तो उन्होंने ईद पर अपनी फिल्म रिलीज कर दी लेकिन अब अगले साल वो वापस से अपनी ही तारीख पर फिल्म रिलीज करेंगे।

हैप्पी न्यू ईयर में नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह की हाल ही में एंट्री हुई है। इससे पहले वो फिल्म में नहीं थे। विवान शाह की पहली फिल्म दिल दोस्ती एक्सेट्रा था जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन अब हैप्पी न्यू इयर में भले ही छोटा सा ही किरदार करें लेकिन इस फिल्म से विवान की किस्मत चमक सकती है। दूसरी तरफ इस साल चेन्नई एक्सप्रेस ने ये तो जता ही दिया है कि शाहरुख खान के दिन अभी भी गये नहीं हैं। शाहरुख आज भी किंग खान हैं और आगे भी रहेंगे। उन्हें पीछे छोड़ पाना किसी के लिए भी मुमकिन नहीं है। शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस ने खुद के इस साल की सबसे बड़ी फिल्म की लिस्ट में सबसे आगे रखा है। अब सभी को शाहरुख कीअगली फिल्म का इंतजार है।

खबर के मुताबिक शाहरुख खान फरहा खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग इस साल 2 सितंबर से शुरु करेंगे। फिल्म की शूटिंग दुबई में होगी जहां गौरी खान भी शाहरुख के साथ होंगी। हैप्पी न्यू इयर फिल्म की रिलीज डेट अब साल 2014 की दीवाली है। इससे पहले किंग खान किसी और फिल्म की शूटिंग नहीं करेंगे। वैसे शाहरुख की ये स्पीड देखकर यही लग रहा है कि लगता है कि शाहरुख भी अब एक साल में एक फिल्म का ही मंत्र अपना रहे हैं। इस साल तो उनका ये मंत्र काम कर गया लेकिन आने वाले समय में क्या ये मंत्र इतना ही काम करेगा और क्या शाहरुख चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता को बरकरार रख पाएंगे ये जानने के लिए फिल्हाल इंतजार करिये अगले साल दीवाली का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X