..................... Happy New Year- Deepika went to Dubai to start shooting - Hindi Filmibeat

दीपिका छुट्टी से सीधे पहुंची शाहरुख के पास हैप्पी न्यू इयर मनाने!

दीपिका पादुकोण चेन्नई एक्सप्रेस की रिलीज के बाद से ही खबरों से जैसे कट सी गयी थीं लेकिन हाल ही में खबर मिली है कि दीपिका यूरोप में अपनी छुट्टियां मनाने के बाद अब सीधा दुबई पहुंच गयी हैं जहां पर हैप्पी न्यू इयर की पूरी कास्ट मौजूद है। दीपिका को शाहरुख खान के साथ भी काफी वक्त बिताते देखा गया। दीपिका शाहरुख खान से मिलकर अपनी आखिरी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को लेकर इंडस्ट्री में चल रही खबरों का जायजा लेना चाहती थीं और इसी के साथ वो चेन्नई एक्सप्रेस की सक्सेस के बाद हुई पार्टियों को लेकर भी काफी उत्सुक थीं और हर एक चीज की जानकारी शाहरुख खान से ले रही थीं। खबरों के अनुसार दीपिका और शाहरुख अब अपनी अगली फिल्म हैप्पी न्यू इयर की शूटिंग में जुट गये हैं।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ अभिषेक बच्चन और सारा जेन डिआस कास्ट होंगी। शाहरुख खान और दीपिका दोनों इस वक्त हैप्पी न्यू इयर की सक्सेस को लेकर काफी श्योर हो चुके हैं क्योंकि चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता के बाद उन्हें इस बात का तो अंदाजा हो ही गया होगा कि उनकी जोड़ी आज भी लोगों के बीच काफी हिट है और लोग आज भी दोनो को साथ पसंद करते हैं। चेन्नई एक्सप्रेस के लिए दीपिका और शाहरुख ने मिलकर काफी मेहनत की थी और साथ ही फिल्म के प्रमोशन के लिए तो मुंबई की सारी सड़के नाप डालीं। उसके बाद ही दीपिका छुट्टियों पर चलीं गयीं। सूत्रों के अनुसार "दीपिका ने एक बहुत ही लंबा हॉलीडे लिया और अब वो वापस अपने काम पर आने के लिए काफी बेताब हैं। छुट्टियों पर जाने से पहले ही दीपिका ने 20 दिनों तक ड्रेस रिहर्सल्स भी की थीं ताकि छुट्टियों के बाद सीधा शूट पर जा सकें।"

दीपिका और शाहरुख खान हैप्पी न्यू ईयर के लिए पहला सीन जल्द ही शूट करेंगे और शूटिंग पर मौजूद लोगों के अनुसार दीपिका जब से शूट पर आई हैं वो अधिकतर वक्त शाहरुख खान के साथ ही बिताती हैं। दीपिका शाहरुख से चेन्नई एक्स्रेस को लेकर कई सवाल पूछती रहती हैं कि लोगों को ये फिल्म कैसी लगी। खैर अब एक और फिल्म इस जोड़ी के नाम होने वाली है और उम्मीद है कि शाहरुख- अभिषेक- दीपिका और सारा की ये टीम दर्शकों को पसंद आए और शाहरुख के लिए हैप्पी न्यू इयर इस साल की दूसरी हिट फिल्म साबित हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X