हैप्पी न्यू ईयर आखिरी पड़ाव पर, फैन की शूटिंग शुरु
किंग खान शाहरुख की इस दीवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग अपने आखिरी पड़ाव पर है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है और एक के बाद एक हैप्पी न्यू ईयर की टीम फिल्म के गानों को रिलीज कर रही है। शाहरुख खान के फैंस जितना इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं उतना ही खुद शाहरुख खान भी हैं। हैप्पी न्यू ईयर फिल्म का थीम सॉंग इंडियावाले इस साल का डांस थीम सॉंग कहा जा रहा है।
हैप्पी न्य ईयर को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए शाहरुख खान की पूरी टीम जुटी हुई है, रात दिन एक किये हुए हैं क्योंकि किंग खान के लिए एक मौका है जब वो अपने साथ के एक्टर्स और अपने प्रतिद्विंदियों की फिल्मों द्वारा बनाए गये रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे। हैप्पी न्यू ईयर के बाद शाहरुख खान की एक और बड़ी फिल्म फैन की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फैन भी शाहरुख के लिए बेहद खास है।
कुछ दिनों पहले ही शाहरुख खान ने ट्वीट किया था "एक तरफ हैप्पी न्यू ईयर अपने आखिरी पड़ाव पर है और दूसरी तरफ फैन की शूटिंग शुरु हो चुकी है। एक तरफ समापन हो रहा है दूसरी तरफ शुरुआत। दोनों को साथ जोड़कर काम कर रहा हूं।" शाहरुख हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के दौरान अपने दिल की बात और अपने कुछ यादगार पल ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications