आमिर के बाद शाहरूख ने खरीदी करोड़ों की बमप्रुफ कार
दौलत और शौहरत की बुलंदी पर बैठे हुए बॉलीवुड के किंग यानी शाहरूख खान के बारे में कहा जाता है कि उन्हें गाड़ियों का बेहद शौक है। तभी तो वो लोगों को कार गिफ्ट भी करते हैं। आपको याद होगा कि पिछले दिनों अपनी दोस्त फराह खान को उन्होंने बीएमडब्लू को गिफ्ट किया था।
और अब खबर आ रही है कि जनाब ने अपने लिए महंगी बमप्रुफ कार खरीदी है।बताया जा रहा है कि वीवीआईपी इस कार की कीमत करोड़ों में हैं। इससे पहले आमिर खान ने इस कार को खरीदा था लेकिन अब शाहरूख के पास भी यह कार है।
आमिर की दबंगई, बिना पूछे शाहरूख की फिल्म में अटकाई टांग
वैसे इन दिनों मियां जोर-शोर से अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के निर्माता वो खुद हैं। फिल्म में शाहरूख के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह हैं। फिल्म के गाने हिट हो चुके हैं। फिल्म की निर्देशिका फराह खान हैं। फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज होगी।
फिल्म से लोगों और समीक्षकों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं, देखते हैं यह उम्मीदें पूरी होती हैं कि नहीं। फिलहाल फिल्म की टीम कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं फिल्म को प्रमोट करने का। फराह के साथ शाहरूख की यह तीसरी फिल्म हैं, देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











