हैप्पी न्यू ईयर का दूसरा हफ्ता शानदार..जल्द करेगी 200 करोड़ पार
शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को भले ही काफी क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ा हो लेकिन जब बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सामने आते हैं तो बुरी से बुरी फिल्म को भी हिट और सफल माना जाता है। हैप्पी न्यू ईयर ने पहले तीन दिनों में तो जबरदस्त कमाई की और शाहरुख खान ब्रांड के चलते हैप्पी न्यू ईर बॉक्स ऑफिस पर अभी भी टिकी है। फिल्म को दूसरे हफ्ते में भी इतना अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है इसके पीछे एक बड़ी वजह है किसी और बड़ी फिल्म का रिलीज ना होना।
दूसरे हफ्ते की शुरुआत में हैप्पी न्यू ईयर ने धीमी कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी और सप्ताहांत तक फिल्म का कुल कलेक्शन 193 करोड़ के पार हो गया। इस हफ्ते मंगलवार और गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते हैप्पी न्यू ईयर की कमाई अच्छी रही। अब तीसरे हफ्ते में ये तो तय है कि फिल्म 200 करोड़ पार कर जाएगी।
हैप्पी न्यू ईयर से पहले सलमान खान की किक फिल्म 200 करोड़ पार करके साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी थी अब हैप्पी न्यू ईयर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गयी है। हालांकि अभी तक शाहरुख कमाई के मामले में सलमान से पीछे ही हैं लेकिन अगर इस हफ्ते फिल्म ने अच्छी कमाई की तो ये टॉप पर भी पहुंच सकती है। फिल्हाल इस हफ्ते रणवीर सिंह और परिणिती चोपड़ा की फिल्म किल दिल रिलीज होने वाली है और किल दिल को लेकर दर्शको में भी काफी उत्साह है।
किल दिल के चलते हैप्पी न्यू ईयर के कलेक्शन की गति और धीमी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
