किंग ऑफ रोमांस शाहरुख का नया रोमांटिक ट्रैक मनवा लागे- सॉंग रिव्यू
शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का दूसरा ट्रैंग मनवा लागे 9 सितंबर की रात 12 बजे रिलीज हुआ। जितने प्यारे गाने के बोल हैं उतना ही प्यार से इस गाने को शूट किया गया है। शाहरुख खान के फैंस ने तो रातों रात ही मनवा लागे गाने के रिलीज होते ही शाहरुख को ट्विटर के टॉप ट्रेंड में ला दिया। मनवा लागे गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का रोमांस तो दिखाया ही गया है साथ ही एक दृष्य में शाहरुख खान के जो 8 पैक एब्स दिखाये गये हैं वो तो बस दिल की धड़कनों को बेकाबू करने के लिए काफी है।
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को साल की सबसे हिट फिल्म बनाने के लिए काफी नयी नयी स्ट्रैटजी बनाई हैं। पूरी दुनिया का भ्रमण करके हैप्पी न्यू ईयर को प्रमोट करने के साथ ही उन्होंने अपने प्रमोशनल प्लान की शुरुआत की है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर लॉंच के दिन एक बड़ी और उम्दा पार्टी देकर शाहरुख खान ने पहले ही ये जता दिया कि बॉलीवुड के बादशाह तो वही हैं और उनकी फिल्म आ रही है तो कुछ तो बड़ा और बेहतरीन होगा।
मनवा लागे गाना सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बेहद पसंद किया जा रहा है और शाहरुख खान के फैंस को उनका ये रोमांटिक गाना काफी भा रहा है। रात से सुबह के 1 बजे तक इस गाने को यू ट्यूब पर करीब 6 लाख लोगों ने देख लिया है और लगातार इसके दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











