हैप्पी न्यू ईयर ट्विटर रिव्यू- दिलों को जीत रहे हैं इंडियावाले
शाहरुख खान की फिल्म आज सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो चुकी है और हर कोई फिल्म को लेकर काफी उत्सुक भी है। शाहरुख खान फैंस सुबह से ही फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ड शो देखने के लिए सिनेमा हॉल की लाइनों में खड़ें हैं तो वहीं कई लोग तो पहले से ही टिकट बुक कराकर फिल्म देखने जा भी चुके हैं। हालांकि दीवाली सीजन चल रहा है लेकिन लोग एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर की बधाईयां दे रहे हैं।
फेसबुक से लेकर ट्विटर तक लोग हैप्पी न्यू ईयर की ही बातें कर रहे हैं। जो लोग देख चुके हैं उन्हें फिल्म बेहद पसंद आई है। सभी ने फिल्म की तारीफ लिखी है और साथ ही ये भी लिखा है कि हैप्पी न्यू ईयर साल की सबसे बड़ी हिट भी साबित होगी। लोगों को शाहरुख खान का अभिनय भी खासा पसंद आ रहा है। कुल मिलाकर सालों बाद फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म लोगों को एंटरटेनिंग लग रही है।
तो आइये जानते हैं जिन लोगों के दिल इंडियावालों ने जीते हैं उनका क्या कहना है। कुछ ट्विटर यूजर्स की राय प्रस्तुत है-


Click it and Unblock the Notifications