विदेशों में नहीं मना रहे लोग शाहरुख संग हैप्पी न्यू ईयर
शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग की बात करें तो भारत से लेकर विदेशों तक लोग शाहरुख के दीवाने हैं। शाहरुख एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी फिल्में ओवरसीज मार्केट में हमेशा बाकी सितारों के मुकाबले बेहतर कमाई करती हैं। लेकिन हैप्पी न्यू ईयर के ओवरसीज कलेक्शन देखकर यूं लग रहा है कि इस साल लोग शाहरुख की फिल्म को लेकर कुछ खास उत्साहित नहीं हैं।

हैप्पी न्यू ईयर ने ओवसीज में अपनी रिलीज के शुरु्आती तीन दिनों में करीब 29.5 करोड़ की ही कमाई की है। यानी कि कुल 5 मिलियन डॉलर जो कि शाहरुख की फिल्म होने के नाते काफी कम है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्मों ने ओवरसीज मार्केट में काफी अच्छी कमाई की है और उसके मुकाबले हैप्पी न्यू ईयर को पहले तीन दिनों में मिला ये रिस्पॉंस थोड़ा निराशाजनक है।
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने ओवरसीज में पहले ही वीकेंड में करीब 35 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। जिसके मुकाबले में हैप्पी न्यू ईयर का कलेक्शन काफी कम है। देखा जाए तो इस साल शाहरुख ने अपने स्लैम टूर के दौरान विदेशों में हैप्पी न्यू ईयर को खासा प्रमोट किया लेकिन उसके बावजूद फिल्म को मिल रहा ढीला रिस्पॉंस हैरान करने वाली बात है।
खैर अभी तो शुरुआत है, हो सकता है आने वाले कुछ दिनों में फिल्म के बिजनेस में और बढ़ोतरी हो। फिल्हाल भारत में तो इंडियावाले अच्छी कमाई कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications