हैप्पी न्यू ईयर के ट्रेलर में नहीं है किक- दर्शकों का रिव्यू
अक्सर फिल्म देखने के बाद हम उसका रिव्यू पढ़ते हैं ताकि फिल्म देखने जाने से पहले हमें पता हो कि हम क्या देखने जा रहे हैं और कौन सी फिल्म देखना हमारे पैसों व वक्त का सबसे उचित उपयोग है। लेकिन आजकल फिल्मों के अलावा फिल्म के गानों, उनके ट्रेलर का भी रिव्यू देखकर हम फिल्म की रिलीज से पहले ही ये अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म कैसी होने वाली है। हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर रिलीज हुआ और ट्रेलर देखने के बाद लोगों का मानना है कि जितनी उम्मीदें वो लगाकर बैठे थे उस हिसाब से ट्रेलर काफी दिखा दिखा सा लगा।
हैप्पी न्यू ईयर में हालांकि वो सबकुछ है जो कि एक फिल्म को हिट करने के लिए जरुरी है। जैसे कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख का चार्म, दीपिका पादुकोण और शाहरुख की हिट जोड़ी, फराह खान और शाहरुख की जोड़ी, विशाल शेखर का बेहतरीन संगीत लेकिन फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक निराश क्यों हुए इसके पीछे कुछ और ही वजह है।
हालांकि जैसा कि बादशाह खान ने ट्रेलर के अंत में कहा कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त तो हमें पूरी उम्मीद है कि फिल्म के आने वाले प्रोमो और फिल्म बादशाह शाहरुख के फैंस को वही किक देगी जो कि शाहरुख की हर फिल्म देती आई है। फिल्हाल तो आइये जानते हैं क्या वजह है कि शाहरुख खान के फैंस को हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर देखकर वो किक नहीं लगी जो किक के ट्रेलर को देखकर सलमान के फैंस को लगी थी।


Click it and Unblock the Notifications